नमस्कार, फ़ूड फॉर यू, food for you, में आपका स्वागत है। जैसा की आप जानते है हम आपके लिए स्वाद और सेहत से भरपूर रेसिपीज लाते रहते हैं। फ़ूड फॉर यू, में आज हम आपके लिए लेकर आये है, लिट्टी चोखा रेसिपी, litti chokha Recipe in Hindi,
सामग्री-
1. गेहू का आटा, 1+1/2 कप2. घी, 3/4 कप
3. बेकिंग सोडा, 1/3 चम्मच
अजवाइन, 1/2 चम्मच
4. नमक, 1 चम्मच
5. गुन गुना पानी, जरूरत अनुसार, आटा गूंधने के लिए
पिट्ठी के लिए-
1. सत्तू आटा, 1+1/2 कप
2. अदरक, 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस करा हुआ3. लहसुन, 2 कली, कद्दूकस करी हुई
4. हरि मिर्च, 2, कटी हुई
5. धनिया पत्ती, 1/4 कप, कटा हुआ
6. अजवाइन,1/2 चम्मच
7. कलौंजी, 1/2 चम्मच
8. सौंफ, 1/2 चम्मच
9. सरसो का तेल, 1 चम्मच
10. नीम्बू का रस, 1 चम्मच
11. नमक, स्वाद अनुसार
चोखा के लिए-
1. आलू, 2 उबले हुए, फोड़े हुए
2. बैगन, 1 बड़ा, भुना और मसला हुआ3. नमक, स्वाद अनुसार
4. हरी मिर्च, 1 कटी हुई
5. लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच
6. नीम्बू का रस, 1 चम्मच
7. प्याज, 1, कटा हुआ
8. सरसो का तेल, 1/4 चम्मच
इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मसल कर मिक्स कर लें। हो गया आपका चोखा तैयार।
1. एक बाउल ले और उसमें आटा, नमक और बेकिंग सोडा ले और छान ले।
2. अब इसमें अजवाइन और घी डाले और अच्छे से मिला ले।
3. अब धीरे धीरे पानी डाल कर आटा गूंध ले। अब इसे ढक कर 20 मिनट के लिए रख दे।
4. अब एक दूसरे बाउल मे सत्तू का आटा, नमक, अजवाइन, कलौंजी, सौंफ, तेल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च,
धनिया पत्ती और नींबू का रस डाले और अच्छे से मिलाए। (अगर पिट्ठी थोड़ी सूखी लगे तो थोड़ा सा 1-2 बूंद पानी मिला ले)
5. अब गूंधा हुआ आटा ले और वापस 5 मिनट गूंधे।
6. अब छोटी छोटी लोइया बनाएं , और बेले और सब मे 1 चम्मच पिट्ठी डाले और वापस गोले बनाले।
7. अब गैस तंदूर गरम होने के लिए रख दे।
8. अब तंदूर की जाली पर बाटी रखे और पकाये।
9. अब इन सभी बाटी को 5-6 मिनट बाद पलट कर गैस तंदूर पर पका लें।
पकने के बाद ऊपर से घी डाले।
10. चोखा बनाने के लिए, चोखा सामग्री के अंदर जो जो चीज़े है सब मिला ले आपका चोखा तैयार है। और जबतक आप बाटी बना रहे है साथ ही साथ दूसरी गैस पर चोखा तैयार कर ले। खाने के लिए गरमा गरम परोसें।
विधि -

नोट-
1. अगर आपके पास गैस तंदूर नहीं है तब आप भरे हुए गोलों को पानी में उबाल लें। और उसके बाद रिफाइंड आयल या देशी घी में तल सकते हैं।
२. जैसे पूरी का आटा गूंधा जाता है वैसा ही आटा बाटी के लिए गूंधना है।