मूली के पराठे की लाजवाब रेसिपी। mooli ke parathe recipe in Hindi

नमस्कार, Food For You, फ़ूड फॉर यू, में आपका स्वागत है। सर्दियों के मौसम में पराठे खाने के अलग ही मजे हैं। मूली सर्दियों में बहुतायत मात्रा में पायी जाती है, आज हम आपके लिए लेकर आये हैं, मूली के पराठे की रेसिपी। 



मूली के प्रमुख गुण -

1.  मूली में पॉलीफेनोल्स, ग्लूकोसाइनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स जैसे बायोएक्टिव यौगिक लाभकारी क्षमता बढ़ाने  में योगदान करते हैं। 

2मूली का एक प्रमुख गुण यह भी है इसमें रक्तचाप कम करने की क्षमता होती  है जिससे संभावित रूप से हृदय स्वस्थ रहता है। 

3.  एंटी-माइक्रोबियल (सूक्ष्म जीवों के विकास को कम करता है) क्षमता होती है। 

4.  मूली एक संभावित एंटी-ऑक्सीडेंट है। 

5. कैंसर रोधी (कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है) क्षमता होती है। 

6. संभावित रूप से लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। 

7. सबसे मुख्य गुण मूली में चिंता कम करने की क्षमता होती है जो कि आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी की सबसे मुख्य समस्यायों में से एक है। 

सामग्री -

1. गेहूं का आटा             500 ग्राम (2 कप )
2. मूली                          500 ग्राम (2 कप )
3. हल्दी पाउडर             1/2  छोटा चम्मच 
4.  मिर्च पाउडर              1/2  छोटा चम्मच          
5.  धनिया पाउडर             1 छोटा चम्मच 
6. अजवाइन                   1/2  छोटा चम्मच 
7.  हींग                             1  चुटकी 
8.  हरी मिर्च                     6 बारीक कटी हुई 
9.  अदरक                       1 इंच ( 1  छोटा  चम्मच कद्दूकस किया हुआ )
10.  हरा                           1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ 
11. तेल                            50 ml. ( रिफाइंड या देशी घी )
12.  नमक स्वादानुसार। 

मूली का पराठा बनाने की विधि -





1.  मूली के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम मूली को छीलकर कद्दूकस कर लेंगे। 

2. उसके बाद 500 ग्राम आटे में कद्दूकस की हुई मूली, और सारे मसाले, बारीक कटा हुआ धनिया, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर आटा गूंथ लेंगे। 

3. आटा गूंथने के बाद हाथों में तेल लगाकर गुंथे हुए आटे में चारो ओर तेल का लेप लगाकर 15 मिनट के लिए रख देंगें। 
4.  15 मिनट बाद आटे को अच्छी तरह मसलकर, छोटी-छोटी गोलियां बनाकर तैयार कर लेंगे। 

5. उसके बाद गैस जलाकर तवा गरम करेंगे। और तैयार की गयी छोटी गोलियों को पराठे का आकर देने के लिए गोल या तिकोना बेलन की सहायता से बेल लेंगे। 

6.  अब पराठे को सेंकने के लिए तवे पर हल्का सा तेल लगाएं, दोनों तरफ पराठे पर तेल लगाकर, उलट-पलट कर पराठे को अच्छी तरह सेंक लें। 
7. लीजिये आपका, मूली का पराठा, तैयार। गरमागरम पराठा, सब्जी, दही, अचार, या सॉस के साथ परोसें। 



नोट - आटे को सख्त गूंथे। मूली के पराठों के अच्छे स्वाद के लिए अजवाइन को हाथों पर अच्छी तरह मसलकर आटे में गूंथे। 

 


If you have any query, Please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने