फ़ूड फॉर यू, Food For You, में आपका स्वागत है, आज हम आपके लिए ले के आये है गाजर के हलवे की रेसिपी। जैसा की आप जानते है गाजर विटामिन्स से भरपूर होती है गाजर बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन K1, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट का विशेष रूप से अच्छा स्रोत है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है, और जब आप किसी स्वाथवर्धक सब्जी से कोई डिश बनाते है, वो भी स्वीट डिश, तब तो उसमे चार चाँद लग जाते है।
सामग्री -
१. 1 kg गाजर
२. 250 gm चीनी
३. 250 gm मावा
४. 1 कप दूध
५. 1 टी स्पून देशी घी
६. 1 टी स्पून कशमिश
७. 6, 8 टुकड़े काजू
८. 1 टी स्पून नारियल
९. 6 टुकड़े इलाइची
१०. 6 , 7 बादाम
विधि -
१. सबसे पहले गाजर ले उनको अच्छी तरह पानी से धोकर साफ करले। इतना करने के बाद उन्हें छीले और फिर कदुकस करले।
२. इतना करने के बाद कढ़ाई को गैस पर रखे और उसमे मावा डालकर उसको भून ले। जब मावा अच्छे से भुन जाए तब उसको एक बर्तन मे निकाल कर अलग रख दे।
३. अब कढ़ाई मे दूध डाले उसको गरम करे और उसमे कदुकस की हुई गाजर डाल दे। जब तक गाजर नरम ना हो जाए उसे मिलते रहे। जब गाजर पक जाए उसमे चीनी डाले।
४. इसके बाद गाजर को हिलाते रहे कुछ देर मे गाजर रस छोड़ने लगेगी। उस रस को जलाए और गाजर दूध को अच्छे से पकाए। इतना हो जाने के बाद उसमे मावा, काजू, किशमिश आदि मेवा डाले और अच्छे से पकाए ऐसा करने से हलवा और भी स्वादिष्ट बनेगा।
५. अब ३-४ मिनट तक पकने के बाद इसमें इलायची डाले और गैस को बंद करदे। कुछ देर बाद उसे बर्तन मे निकाले आपका गरमा गरम हलवा तैयार है।
६. अब हम इसको स्लाइस में कटे हुए बादाम, काजू और नारियल का बुरादा डालकर सजायेंगे (गार्निश) करेंगे। अब इसको गरमा गरम परोसे।
एक विनम्र अनुरोध अगर आपको हमारी रेसिपी पसंद आयी तो कमेंट बॉक्स में अपना अनुभव या फिर कोई सुझाव हो जरूर शेयर करें धन्यवाद।