- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
फ़ूड फॉर यू, में आपका स्वागत है, आज हम आपके लिए ले के आये है मशरूम पनीर रेसिपी, जैसा की आप सभी लोग जानते है, पनीर शाकाहारी लोंगो के लिए प्रोटीन का एक प्रमुख स्रोत है, और साथ में ये बहुत ही स्वादिस्ट भी होता है और आसानी से हर जगह उपलब्ध भी है।
सामग्री -
२. मशरूम 20
३. प्यामज 1
४. लहसुन 5 कली
५. जीरा 1/2 चम्मच
६. टमाटर प्यूरी 2 बड़े चम्मच
७. हरी मिर्च 2
८. मिर्च पाउडर 1 चम्मच
९. गरम मसाला 1 चम्मच
१०. ताजी क्रीम 2 चम्मच
११. बटर 1 चम्मच
१२. हरा धनिया सजावट के लिए
विधि -
१. मशरूम काट ले
२. प्याज, लहसुन, हरी मिर्च को बारीक काट ले|
३. पनीर को अपनी पसंद के आकार में काट ले|
४. क्रीम को फेट ले|
५. कढाई या पैन में मक्खन डाले और गरम करे|
६. अब इसमें जीरा, बारीक़ कटी हरी मरीच, बारीक़ कटा प्याज डाले और भूने|
७. जब मसाला थोडा भून जाए बारीक़ कटी लहसुन डाले और भूने|
८. अब इसमें कटे मशरूम डाले और भूने|
९. भूनते वक्त जब आपको लगे मशरूम अपना रस छोड़ रहा है तब इसमें लाल मिर्च पाउडर, टमाटर प्यूरी और स्वादानुसार नमक डाले और ५ मिनट तक भूने|
१०. अब इसमें पनीर, गरम मसाला और पानी डाले, गाढ़ी ग्रेवी चाहिए तो कम पानी डाले और थोड़ी पतली ग्रेवी चाहिए तो थोडा ज्यादा पानी डाले|
११. अब ढक्कन लगा दे और सब्जी को पकने दे, तकरीबन १० मिनट|
१२. आपकी सब्जी तैयार है|
१३. सब्जी बाउल में निकाले और उसके ऊपर क्रीम डाले और हरे धनिये से सजाये।
एक विनम्र अनुरोध, यदि आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आयी तो अपने सुझाव या सवाल कमेंट बॉक्स में अवश्य शेयर करें, धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any query, Please let me know