दाल मखनी रेसिपी। Dal Makhani Recipe in Hindi.

फ़ूड फॉर यू, में आपका स्वागत है, आज हम आपके लिए ले के आये है दाल मखनी की रेसिपी। जैसा की आप जानते है दालें भारतीय खाद्य में प्रोटीन का एक मुख्या स्रोत है जो की प्रोटीन से भरपूर होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। 

सामग्री -



.   1 कप काली उरद दाल। 
२.  1/2 कप राजमा। 
३.   3 बड़ा चमच्च मलाई। 
४.   4 बड़ा चमच्च मक्खन। 
.   1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर। 
६.   1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर। 
. 1/2 छोटा चमच्च जीरा। 
८. 4 कप पानी। 
९. 1 प्याज , बारीक काट ले। 
१०. 1/2 कप टमाटर प्यूरी। 
११. 1 छोटा चमच्च अदरक , कस ले। 
१२. 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर। 
१३.  1/8 छोटा चमच्च हींग। 
१४.  1 बड़ी इलाइची। 
१५.  2 लॉन्ग। 
१६.  2 हरी मिर्च , काट ले। 
१७.  1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर। 
१८.  नमक , स्वाद अनुसार। 

विधि -



. दाल मखनी बनाने के लिए, दाल और राजमा को धो ले. धोने के बाद उसे पानी में भिगोकर 8 घंटे के लिए रख      दे।  

. पानी निकाले और 5 से 6 बार और धो ले। 

. अब एक प्रेशर कुकर में दाल, राजमा, हींग, हल्दी पाउडर, नमक, पानी, बड़ी इलाईची और लॉन्ग डाले। 2 से 3       सिटी आने तक पकाए और फिर धीमी आंच पर 15 मिनट पकने दे। 

४. गैस बंद करें और प्रेशर को निकलने दे. प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले और अलग से रख दे. अगर दाल        और राजमा नहीं पके हो तो 2 सिटी और लगने दे।  

५. अब एक कढ़ाई में मक्खन गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. 10 सेकण्ड्स के बाद         इसमें प्याज डाले। 

. प्याज के नरम होने तक पकाए। प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी, हरी मिर्च और कैसा हुआ अदरक डाले। 1 मिनट बाद इसमें लाल मिर्च  पाउडर, धनिया पाउडर डाले और 2 मिनट तक पकाए। 

७. 2 मिनट के बाद इसमें दाल डाले और 15 मिनट तक पकने दे. 15 मिनट के बाद इसमें गरम मसाला, मलाई और 1 बड़ा चमच्च मक्खन डाले। 

८. अगले 5 मिनट तक पकाए। 5 मिनट के बाद गैस बंद करें क्रीम और मलाई से सजाये और गरमा गरम परोसे। 

एक विनम्र अनुरोध, यदि आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आयी, तो कमेंट के माध्यम से अपने सवाल व सुझाव से हमें अवश्य अवगत कराएं, धन्यवाद। 

If you have any query, Please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने