- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्कार, फ़ूड फॉर यू, food for you, में आपका स्वागत है। हम आपके लिए हमेशा ही स्वाद और सेहत से भरपूर नये-नए व्यंजनों की रेसिपी लाते रहते है। आज हम आपके लिए लाये है
शाही पनीर रेसिपी। shahi paneer recipe in Hindi.
आवश्यक सामग्री-
१. 500 ग्राम पनीर
२. 5 टमाटर
३. 2 हरी मिर्च
४. 1 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा
५. 2 टेबल स्पून तेल या घी—
६. १/२ छोटा चम्मच जीरा
७. १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
८. १ छोटा चम्मच धनियां पाउडर
९. १/४ छोटा चम्मच लाल मिर्च. अगर ज्यादा तीखी है तो थोडा सा कम
१०. 25 काजू
११. आधा कप क्रीम या मलाई
१२. १/४ छोटा चम्मच गरम मसाला
१३. स्वादानुसार नमक
१४. हरा धनियां
विधि –
१. सबसे पहले सॉफ्ट पनीर को चोकोर टुकडो में काटे।
२. पैन में जरा सा तेल डालके पनीर को तले, जब हल्का ब्राउन हो जाये तो तेल से निकाल ले।
३. काजू को पानी में भिगोये करीबन १/२ घंटा और बारीक पीस ले।
४. अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक़ पीस ले।
५. मलाई को भी मिक्सी में एक बार घुमा लीजिये।
६. पैन या कढाई में तेल या घी डाले और गर्म करे।
७. अब इसमें जीरा डाले और भूने।
८. अब इसमें धनियाँ पाउडर और हल्दी डाले और जरा सा भूनिए।
९. अब टमाटर और हरी मिर्च वाला पेस्ट डाले और अच्छे से हलकी आंच में भूनिए।
१०. अब इसमें काजू का बारीक़ पिसा पेस्ट और मलाई डाले और अच्छे से भूने, जब मसाले से तेल अलग हो जाये तब इसमें पानी डाले| आप पानी अपने हिसाब से कम या ज्यादा डाल सकते हैं।
११. अब इसमें स्वादानुसार लाल मिर्च और नमक डाले।
१२. जब ग्रेवी अच्छे से उबल जाए तब इसमें पनीर के टुकड़े डाले और ढक्कन लगाकर थोड़ी देर कम आंच पर पकने दे।
१३. बस ३ से ४ मिनट में आपका टेस्टी, खुशबूदार शाही पनीर तैयार है।
१४. बस बाउल में डाले, ऊपर से हरा धनियाँ डाले और सर्वे करे।
एक विनम्र निवेदन, यदि आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आयी, तो हमें कमेंट के माध्यम से अपने सवाल या सुझाव से अवश्य अवगत कराये, धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any query, Please let me know