चिकन मसाला ! chicken masala recipe in Hindi,

हेलो  फ्रेंडस, फ़ूड फॉर यू, food for you, में आपका स्वागत है आज हम आपकेलिए ले कर  आये है, चिकन मसाला रेसिपी। 

चिकन मसाला रेसिपी,  

                                        


सामग्री

1. १/२ किलो चिकन, 
2.  ४ प्याज, 
3. २ बड़े टमाटर,
4. लहसुन २५ से ३० कलिया,
5.  १ छोटा टुकड़ा अदरक, 
6. २ छोटे चम्मच धनिया पाउडर,
7.  १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
8.  १ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,
9.  १० दाने काली मिर्च,
10.  १० लौंग, 
11. २ साबुत लाल मिर्च,
12.  १ बड़ी इलायची,
13.  १ छोटा टुकड़ा दालचीनी,
14.  १ जावित्री का टुकड़ा,
15. १ बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया।



विधि
                                    


1. सबसे पहले हम चिकन को अच्छी तरह धुल   के एक दूसरे बर्तन में रख लेंगे,

 2. अब हम कड़ाही में तेल को गरम करेंगे जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाये तब हम उसमे सबसे पहले साबुत लाल मिर्च जीरा व अन्य साबुत गरम मसाले काली मिर्च, लौंग,बड़ी इलायची, दालचीनी,डालेंगे 

3.  १ मिनट बाद हम २ तिहाई कटी हुई प्याज कड़ाही में नीचे बिछा देंगे उसके उपर चिकन डालेंगे और ऊपर से बाकी बची  हुई प्याज, टमाटर, लहसुन अदरक पेस्ट और बचे हुए सारे मसाले डाल देंगे ,

4. अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर २० मिनट तक पकने देंगे , उसके बाद ढक्कन को हटा कर २ से ३ मिनट तक तेज आंच पर चलते हुए पकाएंगे,

5.  जब प्याज और टमाटर अच्छी तरह गल जाये तब समझिये आप का चिकन मसाला तैयार हो गया अब हम गैस बंद कर देंगे और कटी हुई धनिया ऊपर से डाल देंगे।



नोट - देशी टमाटर का प्रयोग न करे, और अंत में २ से ३ मिनट अच्छी तरह तेज आंच पर कढ़ाही में चलाते  हुए पकाये। पानी बिलकुल न डालें।

एक विनम्र अनुरोध यदि आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आयी, तो आप अपने सवालों व सुझावों से कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें अवश्य अवगत कराएं। धन्यवाद। 

If you have any query, Please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने