लौकी का हलवा रेसिपी lauki ka halwa recipe in Hindi

  नमस्कार फ़ूड फॉर यू में आपका स्वागत है हमेशा की तरह आज हम आपके लिए लेकर आये हैं स्वाद और सेहत का बेहतरीन जोड़, लौकी का हलवा रेसिपी।

लौकी (घिया ) का हलवा 





सामग्री -

1.  १ किलो ताजी हरी लौकी ,
2.  २५० ग्राम चीनी, १/२ किलो दूध (फुल क्रीम )
3.  २५० ग्राम मावा (खोवा) 
4. १ चम्मच घी,
5.  ८,१० काजू ,
6. ८ १० बादाम, 
7. २० ग्राम किसमिस (२ चम्मच) 
8. १ चौथाई चम्मच  छोटी इलाइची पाउडर।

विधि
1.  सबसे पहले लौकी छीलकर बीज निकाल ले, उसके बाद लौकी को धुलकर कद्दूकस कर ले। 
2.   उसके बाद कढ़ाही गरम कर के १  चम्मच घी डाले , घी गरम होने के बाद लौकी  को कढ़ाई में डालकर २ मिनट चलाते हुए भूने। 
3.   हम उसमे दूध डालकर १५ मिनट तक या दूध सूखने तक पकाएंगे,उसके बाद मावा को दूसरे बर्तन में भूनकर हलवे में दाल देंगे। 
4.   हम चीनी डालेंगे चीनी अच्छी तरह मिक्स हो जाने पर हम उसमे सारे काजू बादाम किसमिस काटकर डाल देंगे।  
5.  इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह २ मिनट भूनेंगे, अब हमारा हलवा तैयार है, इसे दुसरे बर्तन में निकालकर काजू बादाम से सजायेंगे।

नोटचीनी आप अपनी रूचि के अनुसार ज्यादा या कम डाल सकते है। अच्छे स्वाद के लिए हमेशा ताज़ी लौकी (घिया) का ही प्रयोग करे।


If you have any query, Please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने