पालक पनीर रेसिपी । palak paneer recipe in Hindi


फ़ूड फॉर यू, में आपका स्वागत है, आज हम आपके लिए आये है, पालक पनीर रेसिपी, जैसा की आप सभी लोग जानते ही है, पनीर एक बॉडी बिल्डिंग फ़ूड है, जिसमे ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है, ये एक सुपर फ़ूड है, जो कि स्वादिस्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक है। 
                           

सामग्री -

1. पालक के पत्ते 250 ग्राम
2. पनीर 100 ग्राम
3. प्याज़ 2 ( मध्यम आकार )
4. टमाटर 2 (बड़ा  )
5. हरी मिर्च 2
6. अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चमच
7. लाल मिर्च पाउडर 1 चमच
8. हल्दी पाउडर ¼ चमच
9. नमक स्वाद अनुसार
10. गरम मसाला पाउडर ½ चमच
11. फ्रेश क्रीम 1 चमच
12. तेल ज़रुरत अनुसार
13. पानी ज़रुरत अनुसार



विधि-


1. पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तवे पर  ब्राउन होने तक भून लें।


2. फ्राई किये हुए पनीर को निकाल कर साइड पर रख दें। 

3. पालक के पत्तों को खुल्ले पानी में धोकर काट लें।

4. प्रेशर कुकर में तेज़ लौ पर 1 कप पानी गरम करें।

5. कुकर में पालक के पत्ते और हरी मिर्च डालकर 1 सीटी लगा लें।

6. प्रेशर को निकलने दें। फिर पालक को हैंड ब्लेंडर से पेस्ट बना लें।

7. ग्रेवी तैयार करने के लिए प्याज को बारीक बारीक काटें। टमाटर को चोप या ग्राइंड कर लें।

8. नॉन स्टिक पैन में 2 चमच तेल गरम कर लें। उसमें बारीक कटे हुए प्याज को नरम पढ़ने तक पका लें।
टमाटर डालकर ढक दें। नरम पढ़ने तक पकाएं।

9. उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला लें।

10. फिर उसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, और गरम मसाला डाल दें।

11. अब पालक का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला लें। पैन को ढक कर धीमी लौ पर 10 मिनट तक पकाएं।

12. अब आप इसमें पानी डाल सकते हैं। पानी को पालक में अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला करने के लिए डालें। अतः में फ्राई किये हुए पनीर के टुकड़े और फ्रेश क्रीम डाल दें।

13. एक और उबाल देकर लौ को बंद कर दें। परोसने से पहले पैन को थोड़ी देर के लिए ढक कर रख दें।

14. गर्म गर्म पालक को रोटी या चावल के साथ परोसे।

एक विनम्र अनुरोध, यदि आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आयी, तो आप अपने सवाल या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से अवश्य शेयर करे धन्यवाद। 
    7. ग्रेवी त्यार करने के लिए प्याज को बारीक बारीक काटें। टमाटर को चोप या ग्राइंड कर लें।7.नॉन स्टिक पैन में 2 चमच तेल गरम कर लें। उसमें बारीक कटे हुए प्याज को नरम पढ़ने तक पका लें।टमाटर दाल कर ढक्क दें। नरम पढ़ने तक पकाएं।उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला लें।फिर उसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, और गरम मसाला डाल दें।

If you have any query, Please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने